टीकमगढ़। शहर के नए बस स्टैंड पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव देखा, उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक के शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण बीमारी लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।
टीआई थाना कोतवाली टीकमगढ़ बृजेंद्र कुमार चाचौंदिया ने बताया कि शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।











