MP NEWS: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में आगामी तीन वर्षों तक स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है। इस निर्णय से पूरे प्रदेश में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है, खासकर आम जनता और उपभोक्ताओं के बीच। इस ऐतिहासिक फैसले के पीछे ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की अहम भूमिका रही है।
MP NEWS: कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन बाली के नेतृत्व में प्रदेश भर में लगातार स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किए गए। इन प्रदर्शनों ने सरकार का ध्यान आमजन की समस्याओं की ओर आकर्षित किया, जिसके फलस्वरूप यह बड़ा निर्णय लिया गया।
MP NEWS: स्मार्ट मीटर पर रोक लगने की खुशी में इतवारा चौराहे पर मिठाई बांटी गई, आतिशबाजी हुई और पटाखे फोड़े गए। इस मौके पर संरक्षक शमशुल हसन, राष्ट्रीय अध्यक्ष दानिश खान, प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरेशी समेत कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रही। कमेटी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला जनहित में लिया गया एक साहसिक कदम है।










