MP News: भोपाल में कांग्रेस की मैराथन बैठकें, नाराज नेताओं को मनाने की तैयारी तेज

Parivesh

MP News: Bhopal: मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में लगातार मैराथन बैठकों का दौर जारी है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि पार्टी स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें संगठन को मजबूती देने और नाराज नेताओं को साथ लाने पर विशेष जोर दिया गया है।

सज्जन वर्मा ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी विधानसभा प्रभारियों को भोपाल बुलाकर 4 से 5 घंटे तक गहन मंथन किया। बैठकों में सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह के भीतर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।

mp news: गोविंदपुरा में कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि पार्टी में नाराज चल रहे नेताओं को मनाने के लिए अब घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। संवाद के जरिए उन्हें फिर से सक्रिय राजनीति में जोड़ने की योजना बनाई गई है। वर्मा ने माना कि टिकट या पद न मिलने के कारण कई बार असंतोष पैदा होता है, लेकिन अब ऐसे नेताओं को संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका दी जाएगी। इसके लिए जिला और प्रदेश स्तर पर विस्तृत डाटा भी तैयार किया जा रहा है।

वर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें जिलों के साथ-साथ महिला कांग्रेस की बैठक भी आयोजित की जा रही है।

MP News: Bhopal: इंदौर के वंदेमातरम विवाद पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है और संबंधित पार्षद माफी मांग चुकी हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिसीमन के मुद्दे पर सज्जन वर्मा ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश को उत्तर और दक्षिण भारत में बांटने की साजिश है और वर्तमान परिसीमन का मापदंड उचित नहीं है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस में किसी प्रकार की क्रॉस वोटिंग नहीं होगी। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा सभी विधायकों से व्यक्तिगत संपर्क कर स्थिति को मजबूत किया गया है।

MP News: Bhopal: कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नामों पर प्रतिक्रिया देते हुए वर्मा ने कहा कि दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर करेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *