Monday, May 25, 2026
39.1 C
Raipur

MP NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 क्विंटल गांजा जब्त, 50 लाख की अवैध खेप पकड़ी गई

MP NEWS : रीवा : रीवा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के नेतृत्व में अमहा नहर के पास दबिश देकर पुलिस टीम ने करीब तीन कुंटल गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक कार भी बरामद की गई है, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। जब्त गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत ₹44 लाख और कार की कीमत ₹6.5 लाख आँकी गई है। कुल जब्ती की कीमत ₹50.5 लाख है।

MP NEWS : मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश

MP NEWS : यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली, जिसमें बताया गया था कि अमहा नहर के पास अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। दबिश के दौरान मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

MP NEWS : गिरफ्तार आरोपी:

1. शुभम उर्फ गोलू जैसवाल, उम्र 25 वर्ष
2. अरुण कुमार मिश्रा पिता राम लखन मिश्रा, उम्र 50 वर्ष

MP NEWS : पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाने की बात कबूल की है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक गौरव सिंह राजपूत द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान आपका आईजी आपके द्वार के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त करना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है।

MP NEWS : पुलिस की सक्रियता से तस्करों में हड़कंप

MP NEWS : मनगवां थाना क्षेत्र NDPS एक्ट के तहत पहले भी कई सफल कार्रवाई कर चुका है। इस हालिया कार्रवाई ने रीवा पुलिस की तत्परता और नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया है। पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories