MP NEWS: भोपाल : भोपाल के बागसेवनिया इलाके की प्रतीक गार्डन कॉलोनी में रहने वाले एक दंपति – अविनाश प्रजापति और उसकी पत्नी चंद्रिका – पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। अविनाश पर महिलाओं से रेप, 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी और चंद्रिका पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अविनाश अपनी पत्नी की मांग पर दूसरी महिलाओं से संबंध बनाता था, और चंद्रिका उन अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी।
MP NEWS: घटना के बाद चंद्रिका 5 साल के बेटे को लेकर फरार है, जबकि अविनाश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने मिलकर कई लोगों को फाइनेंस कंपनी और मेट्रिमोनियल साइट्स के जरिए ठगा है।
MP NEWS: कैसे हुआ खुलासा
MP NEWS: प्रताप गार्डन कॉलोनी के लोगों को इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनके बीच रहने वाला यह दंपति ऐसे अपराधों में लिप्त है। सोसाइटी के अध्यक्ष मनीष शर्मा बताते हैं कि अविनाश ने खुद को स्टील कारोबारी बताकर एक साल पहले मकान किराए पर लिया था। दोनों किसी से मेलजोल नहीं रखते थे।
MP NEWS: मकान मालिक गौरव मालवीय के भाई लोकेश के मुताबिक, अविनाश दो विदेशी नस्ल के कुत्ते पालता था और घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। वह समय पर किराया देता था, लेकिन जुलाई और अगस्त का चेक बाउंस हो गया।
MP NEWS: गोलमोल जवाब और लग्जरी जीवनशैली
MP NEWS: अविनाश लग्जरी कारों में घूमता था, जबकि चंद्रिका कैब से जाती थी। कॉलोनी के गार्ड के अनुसार, कुछ समय पहले उनका बेटा स्कूल जाना बंद कर चुका था। कार कंपनियों और पुलिस की पूछताछ के बाद यह शक और गहरा गया कि दंपति किसी बड़ी ठगी में लिप्त है।
MP NEWS: अविनाश की पृष्ठभूमि और धोखाधड़ी का तरीका
MP NEWS: अविनाश मूल रूप से नरसिंहपुर का रहने वाला है और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है। पहले उसका निर्माण सामग्री सप्लाई का बिजनेस था, लेकिन घाटा होने के बाद उसने चंद्रिका के साथ मिलकर धोखाधड़ी शुरू की।
MP NEWS: अविनाश की चंद्रिका से यह दूसरी शादी है। पुलिस जांच में पता चला कि 2023 से दोनों ने मेट्रिमोनियल साइट्स से तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाना शुरू किया। वे महिलाओं से संबंध बनाते, अश्लील वीडियो बनाते और फिर पैसे ऐंठते।
MP NEWS: फर्जी फाइनेंस कंपनी की आड़ में ठगी
MP NEWS: दंपति ने ‘श्री धनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी’ के नाम से एक फर्जी फर्म चलाई। सोशल मीडिया पर कंपनी का पता गुलाबी नगर दिखाया गया, लेकिन जब भास्कर की टीम वहां पहुंची तो कोई ऑफिस नहीं मिला। पुलिस ने भी पुष्टि की कि फाइनेंस कंपनी की आड़ में ये लोग ठगी करते थे। यहां तक कि एक पुलिसकर्मी भी इनके जाल में फंस चुका है।
MP NEWS: फर्जी दस्तावेज और पहचान
MP NEWS: किराए पर मकान लेने के लिए अविनाश ने जो आधार कार्ड दिया, उसमें फर्जी पता और जानकारी थी। चंद्रिका खुद को नरसिंहगढ़ की निवासी बताती थी, जबकि आधार में कुछ और ही लिखा था। पुलिस को शक है कि इन्होंने कई जगह पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।
MP NEWS: खुद को लेडी आईपीएस बताकर भी की ठगी
MP NEWS: एक अन्य मामले में जबलपुर का एक ठग उत्तर प्रदेश में पकड़ा गया, जो महिलाओं की आवाज में खुद को लेडी आईपीएस बताकर पुलिस अफसरों से बात करता और ग्राहक सेवा केंद्रों की जांच के बहाने ठगी करता था। आशंका जताई जा रही है कि इसका संबंध भी इसी गैंग से हो सकता है। फिलहाल पुलिस चंद्रिका की तलाश में जुटी है और इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच में और भी पीड़ितों के सामने आने की संभावना है।











