Friday, April 10, 2026
35.1 C
Raipur

MP News : उमंग सिंघार पर भाजपा का हमला: आदिवासी हितैषी बनने का ढोंग न करें – आशीष अग्रवाल

भोपाल। MP News : दमोह के आदिवासी बच्चे के मार्मिक बयान ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। मासूम द्वारा “हम भीख मांगकर खाते हैं…” जैसे शब्द कहने के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में एक भावुक ट्वीट कर सरकार पर करारा हमला बोला है।

उमंग सिंघार ने ट्वीट कर कहा, “आदिवासी बच्चे की आंखों में तैरते दर्द को सरकार देख नहीं पा रही। अगर संवेदनशील निर्णय नहीं लिए गए तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी।” सिंघार ने यह भी आरोप लगाया कि आदिवासियों को लगातार ज़मीन से बेदखल किया जा रहा है और उनका जीना मुश्किल कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आदिवासी परिवारों के साथ खड़ी है और अब आदिवासी बच्चों के आंसू संघर्ष का कारण बनेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस अब आदिवासी अधिकारों को लेकर निर्णायक लड़ाई के मूड में है।

मध्यप्रदेश में आदिवासी राजनीति को लेकर बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस नेता उमंग सिंघार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे आदिवासी हितैषी बनने का सिर्फ ढोंग कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में ही आदिवासियों पर सबसे ज़्यादा अत्याचार हुए, वन अधिकार पट्टों पर रोक लगी, योजनाएं बंद कर दी गईं – उस वक़्त उमंग सिंघार ने चुप्पी क्यों साध रखी थी?

MP News : आशीष अग्रवाल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि वर्तमान सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहकों का मानदेय बढ़ाकर ₹4000 किया है। साथ ही वन धन योजना, आदिवासी मिशन स्कूल और आहार अनुदान जैसी योजनाएं आदिवासी हितों को मज़बूती दे रही हैं।

पथरिया घटना पर अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहन सरकार आदिवासियों के अधिकारों को लेकर पूरी तरह संकल्पबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासी मुद्दों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories