Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

Maharashtra Youth Killed Bhopal : बहन के घर खुशियाँ मनाने आया था भाई, मातम में बदलीं खुशियाँ: मामूली कहासुनी में गई जान

Maharashtra Youth Killed Bhopal : भोपाल : राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना अंतर्गत जाटखेड़ी इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक पवन गवई, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले का रहने वाला था, अपनी बहन से मिलने भोपाल आया था। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विवाद की वजह: क्षेत्रीय टिप्पणी और आपसी कहासुनी

जानकारी के अनुसार, पवन गवई 14 फरवरी को अपनी बहन के घर जाटखेड़ी आया था। वह अपने नाबालिग भांजे के साथ पास की एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। वहाँ पहले से खड़े बबलू नामक युवक ने पवन को देख कर कमेंट्स किया कि “महाराष्ट्रीयन यहाँ क्या कर रहा है?” पवन ने पलटकर जवाब दिया कि “वह यहाँ किसी से पूछकर नहीं आया है।”

इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर बबलू ने पवन को तमाचा जड़ दिया, जिसके जवाब में पवन ने भी उसे तमाचा मारा। इससे बौखलाए बबलू ने अपने पास रखा चाकू (चुड़ा) निकाला और पवन के सीने पर जोरदार प्रहार कर दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम

खून से लथपथ पवन को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन चोट काफी गहरी होने के कारण देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच जारी

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी और मृतक के बीच पहले से कोई विवाद था या यह घटना अचानक उपजे गुस्से का परिणाम है।

गौतम सोलंकी, एडिशनल डीसीपी, भोपाल

“मृतक पवन गवई महाराष्ट्र के नांदेड़ का निवासी था और अपनी बहन से मिलने भोपाल आया था। किराना दुकान पर आरोपी बबलू के साथ उसका विवाद हुआ, जिसमें आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। इलाज के दौरान घायल की मृत्यु हो गई है। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG Job News : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ के इस जिले में में नौकरी का मौका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से राहत! लेकिन…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक...

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में मौसम ने...

M.P News : भोपाल में आधी रात खुला विधानसभा सचिवालय, सियासी पारा चढ़ा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

Related Articles

Popular Categories