उज्जैन | Mahakal Shringar Aarti Live : उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। वर्तमान में भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार चल रहा है। भस्म, फूलों और रत्नजटित आभूषणों से महाकाल का अलौकिक श्रृंगार किया जा रहा है।
Mahakal Shringar Aarti Live : श्रृंगार के दौरान मंदिर परिसर “जय महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा। भक्त महाकाल की इस दिव्य झांकी के दर्शन कर भाव-विभोर हो रहे हैं। श्रृंगार पूर्ण होने के बाद थोड़ी ही देर में मंगला आरती संपन्न होगी।
महाकाल की इस आरती को देखने के लिए न सिर्फ उज्जैन, बल्कि देशभर से भक्त पहुंचे हैं। मान्यता है कि भस्मारती और मंगला आरती के दर्शन करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।













