शेयर बाजार : नई दिल्ली। बुधवार की सुबह शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रुझान के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन कुछ सेक्टरों में तेजी ने बाजार को थामे रखा है।
आज सुबह 11 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 22.54 अंक यानी 0.03 फीसदी टूटकर 81,315.41 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 6.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 24,815.05 पर कारोबार कर रहा था।
किन शेयरों में दिखी तेजी और गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर हरे निशान में हैं जबकि 5 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट दिखी।
खासतौर पर ऑटो, मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।
L&T, Varun Beverages, Tata Motors, HDFC Bank और Jayaswal Neco जैसे शेयरों में तेजी बनी हुई है।
बीते दिन बाजार में रही थी तेजी
मंगलवार, 30 जुलाई को शेयर बाजार में मजबूती देखी गई थी। उस दिन सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 81,338 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 140 अंक की तेजी के साथ 24,821 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में बढ़त और 9 में गिरावट रही थी, जबकि निफ्टी के 50 में से 36 शेयर हरे निशान में बंद हुए थे।
Read More : Indore Crime : पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, मानसिक स्थिति जांचेगी पुलिस
निवेशकों के लिए संकेत
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं और घरेलू स्तर पर रिजल्ट सीजन व सेक्टरल रुझान बाजार को दिशा दे सकते हैं। निवेशकों को सतर्कता के साथ स्टॉक-विशिष्ट रणनीति अपनानी चाहिए।













