कटनी। Katni News : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी आशीष तिवारी ने सोमवार 15 सितंबर को कटनी के कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
Katni News : नव पदस्थ कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत से कलेक्टर के पद का प्रभार प्राप्त किया। इससे पहले वे मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ थे।

राज्य शासन ने कटनी में पदस्थ रहे निवर्तमान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की पदस्थापना इंदौर नगर निगम आयुक्त के पद पर की है। दिलीप कुमार यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी हैं।
इस मौके पर ज़िला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र और संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल भी उपस्थित रहे।











