Thursday, March 26, 2026
28.5 C
Raipur

Kanadia Land Dispute : इंदौर जमीन घोटाला: करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश नाकाम! वकीलों ने केस छोड़ा, बोले- ‘साजिश का हिस्सा नहीं बनेंगे’

Kanadia Land Dispute : इंदौर। बायपास स्थित फोनिक्स सिटाडल मॉल के पीछे की 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती जमीन (खसरा क्रमांक 44) को लेकर चल रहे कानूनी संग्राम में एक बड़ा मोड़ आया है। इस मामले में कथित भू-माफियाओं को तब बड़ा झटका लगा जब उनके अपने ही वकीलों ने केस से दूरी बना ली। अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि वे किसी भी प्रकार की साजिश या न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग का हिस्सा नहीं बन सकते।

राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार, यह तीन हेक्टेयर से अधिक भूमि पिछले कई दशकों से विवादों के घेरे में है। प्रारंभ में पार्वती बाई के कथित वारिसों द्वारा इस पर दावा किया गया था, जिसे तहसीलदार ने खारिज कर दिया था। राजस्व न्यायालय से राहत न मिलने पर भू-माफियाओं ने सिविल कोर्ट का सहारा लिया और वहां कथित समझौतों के आधार पर डिग्रियां हासिल कर लीं। अब इसी प्रकार का प्रयास मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित द्वितीय अपील के दौरान करने की कोशिश की गई।

मामले में मोड़ तब आया जब पिछली सुनवाई में समझौता पेश करने के बजाय, एक पक्ष ने अचानक मुकदमा वापस लेने का आवेदन लगा दिया। इस संदिग्ध कदम को देखते हुए उनके अधिवक्ताओं ने खुद को प्रकरण से अलग कर लिया। दूसरी ओर, इस विवाद के बीच एक नए पक्ष ने कलेक्टर को आवेदन देकर इस भूमि को अपने ट्रस्ट के नाम आवंटित करने की मांग की है, जबकि एक जनहित याचिका में इस जमीन को ‘लावारिस’ मानकर सरकारी संपत्ति घोषित करने की अपील की गई है।

माननीय उच्च न्यायालय ने इस पूरे घटनाक्रम और भूमि के स्वामित्व की स्थिति को गंभीरता से लिया है। अदालत ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश देते हुए चार सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब पेश करने को कहा है। अब पूरी जांच और सरकार के जवाब पर टिका है कि यह बेशकीमती जमीन सरकारी खजाने में जाएगी या फिर भू-माफियाओं के किसी नए जाल में उलझेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories