Saturday, March 28, 2026
36.1 C
Raipur

Journalist Attacked Pathalgaon : जशपुर में जंगलराज! पत्रकार का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, पिकअप से कुचलने की कोशिश और फिर लूटपाट

Journalist Attacked Pathalgaon : जशपुर (पत्थलगांव): छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे ‘कलम के सिपाहियों’ को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। पत्थलगांव के वरिष्ठ पत्रकार अजीत गुप्ता के साथ 18 जनवरी की रात जो हुआ, उसने पूरे जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्करों और गुंडों के अंदाज में आरोपियों ने पत्रकार का पीछा किया, उन्हें अगवा किया और मौत के मुहाने तक पहुँचा दिया।

वारदात का सिलसिला: शिकायत के अनुसार, घटना 18 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे की है। पत्रकार अजीत गुप्ता अपनी स्कूटी से पाकरगांव जा रहे थे, जब पेट्रोल खत्म होने पर वे अपने मित्र के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पालीडीह चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप (CG 14 NX 2987) ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में उनका पीछा शुरू कर दिया।

किडनैपिंग और बेरहम पिटाई: आरोपियों ने पत्रकार को जबरन पिकअप में ठूंसा और ‘तमता’ ले गए। वहाँ पहले से घात लगाकर बैठे अंकित त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी, भारत भूषण त्रिपाठी और उनके तीन अन्य साथियों ने पत्रकार पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई और उनके पास मौजूद ₹4,640 नकद लूट लिए गए।

पहचान उजागर होते ही उड़े होश: मारपीट के दौरान जब भीड़ में से किसी ने चिल्लाकर बताया कि “यह पत्रकार है, इसे मत मारो वरना हम सब फंस जाएंगे”, तब जाकर आरोपियों के हाथ रुके। फंसने के डर से उन्होंने मोबाइल और चश्मा तो लौटा दिया, लेकिन लूटी गई रकम नहीं दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी निगाहें: पीड़ित पत्रकार ने पत्थलगांव थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जशपुर के पत्रकार जगत में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस रसूखदार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Latest YouTube Shorts

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories