Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान में 9 जून को हुए पथराव की घटना अब जानलेवा साबित हुई है। पथराव में गंभीर रूप से घायल हुए दुकान के मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू की मौत हो गई है।
Jabalpur News : दिलीप सिंह सग्गू न केवल दुकान के मैनेजर थे, बल्कि रांझी क्षेत्र की मन्नत वाली महाकाली समिति में कोषाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत थे। उनकी मौत से सिख समाज सहित पूरे रांझी क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
Jabalpur News : घटना के दिन 8 से 10 शरारती तत्वों ने विजय नगर क्षेत्र की शराब दुकान में पत्थरबाजी की थी, जिसमें दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।













