जबलपुर। शहर के विजय नगर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीएनटी कॉलोनी स्थित एक पुराना भवन अचानक धराशायी हो गया। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत काफी जर्जर अवस्था में थी। गिरने की जोरदार आवाज से आसपास के लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विजय नगर थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल मलबे से देवेंद्र रैकवार नामक एक व्यक्ति को घायल अवस्था में सुरक्षित निकाला गया है।
Read News : MP News : कटनी में शांति भंग – अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने पुलिस से मांगा सुरक्षा और जागरूकता अभियान
रेस्क्यू टीम जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी है, ताकि यदि कोई अन्य व्यक्ति दबा हो तो उसे जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।













