Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

Indore News : 10.96 लाख बकाया संपत्ति कर पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ट्रस्ट की बिल्डिंग सील

इंदौर। Indore News : नगर निगम ने संपत्ति कर वसूली को लेकर सख्त कदम उठाया है। चिकमंगलूर मैदान के सामने स्थित जगन्नाथ नारायण धर्मदा ट्रस्ट की बिल्डिंग को निगम टीम ने सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग मालिक ने पिछले तीन सालों से संपत्ति कर जमा नहीं किया है, जिस पर निगम की ओर से बार-बार नोटिस भी दिए गए थे।

Indore News : बताया जा रहा है कि इस भवन पर अब तक 10 लाख 96 हजार रुपए का बकाया संपत्ति कर है। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष का 4 लाख 18 हजार रुपए कर भी अभी तक जमा नहीं हुआ है। निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि बकाया कर जमा किए बिना सीलिंग कार्रवाई नहीं हटाई जाएगी।

नगर निगम की यह कार्रवाई शहरभर के अन्य बकायेदारों के लिए सख्त चेतावनी मानी जा रही है। निगम का कहना है कि अब किसी भी बड़े या छोटे बकायेदार को बकाया कर माफी नहीं दी जाएगी और लगातार अभियान चलाकर वसूली की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds