Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

M.P News : इंदौर के इंडेक्स कॉलेज पर ED ने मारी रेड, मल्टी-स्टेट ऑपरेशन में 15 स्थानों पर एकसाथ छापेमारी

इंदौर : प्रदेश के चर्चित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह छापा कथित वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध ट्रांज़ैक्शनों की जांच से जुड़ा हुआ है। मौके पर ED की टीमों के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पहले भी विवादों के घेरे में
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का नाम इससे पहले भी कई मामलों में सुर्खियों में रहा है।कुछ महीने पहले ही संस्थान की व्यापम (Vyapam) मामले में जांच की गई थी, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठे थे।

Read More : M.P News : भोपाल मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, पीएम 2.5 का स्तर खतरनाक पर

इसके साथ ही, प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों की अनुमति रिन्युवल प्रक्रिया के दौरान भी इंडेक्स मेडिकल कॉलेज विवादों में घिर गया था। मेडिकल एजुकेशन सेक्टर में इस संस्थान को लेकर लगातार चर्चाएं बनी रहती हैं।

ED की बहु-राज्य कार्रवाई, 10 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापे
इंदौर की कार्रवाई के समानांतर, ED ने देशभर में एक बड़े सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया है।सूत्रों के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित 10 राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई कथित हवाला नेटवर्क, भ्रष्टाचार और फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों पर केंद्रित बताई जा रही है।

Read More : M.P Crime : भोपाल कोर्ट का सख्त फैसला! दुष्कर्म आरोपी को 10 साल की जेल

जांच आगे बढ़ते ही खुलेंगे कई राज?
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर छापेमारी के बाद कई पुराने मामले एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। माना जा रहा है कि ED इस केस में कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अगर इन दस्तावेजों में अनियमितताओं के प्रमाण मिलते हैं, तो आने वाले दिनों में कॉलेज प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories