Indore Crime : इंदौर : इंदौर में एक बार फिर सड़क लुटेरी गैंग सक्रिय हो गई है। कारों से टक्कर लगने का बहाना बनाकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को हिंद रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन इमली इलाके में दिनदहाड़े रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया।
Indore Crime : कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह गैंग कई दिनों से इलाके में लूटपाट कर रही है। पकड़े गए युवकों में फरहाज खान नाम के युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर उसे भंवरकुआ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दो फरियादियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











