Indore Crime : नौकरानी ने की लाखों की चोरी, प्रेमी और साथी सहित 4 गिरफ्तार, चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात जब्त

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने घर में चोरी करने वाली महिला नौकरानी सहित उसके साथी महिला का प्रेमी और चोरी का माल बेचने वाले एजेंट सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

Indore Crime : दरअसल पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के अग्रवाल नगर का है जहां फरियादी स्वप्निल त्रिवेदी ने पुलिस को शिकायत की थी कि कुछ दिनों पहले मेरे घर में चोरी की वारदात हुई थी। घर पर काम करने आई नौकरानी लता ने ही अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर लाखो रुपए की सोने की ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गई ।

Indore Crime : चोरी करने के बाद नौकरानी काम छोड़कर फरार हो गई, जिसके बाद घर वालों को उस पर शक हुआ। शंका के आधार पर भंवरकुआं पुलिस ने नौकरानी लता की तलाश शुरू की और उसे उसकी एक महिला साथी के साथ हिरासत में लिया। दोनों महिला से सख्ती से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात में नौकरानी का प्रेमी भी शामिल था, जिसने चोरी की योजना में मदद की थी। चोरी के जेवरात बेचने के लिए दोनों ने एक अन्य युवक की सहायता ली थी।

 

Indore Crime : पुलिस ने जानकारी के आधार पर प्रेमी और माल बिकवाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, सभी आरोपियों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात जब्त कर लिए गए हैं और चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में घरेलू नौकर-नौकरानियों के सत्यापन पर भी जोर दिया जा रहा है। वही पकड़ी गई महिला द्वारा घरों में चोरी के मामले पकड़ी जा चुकी है ।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *