Indore Crime ; इंदौर : इंदौर से बड़ी खबर—वन विभाग ने सिमरोल क्षेत्र के मलेंडी जंगल में शिकार की कोशिश को नाकाम करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। दबिश के दौरान वन विभाग ने एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक तलवार, हसिया और कुल्हाड़ी सहित कई हथियार बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में मलेंडी और कटकटपूरा के देवकरण, मोहित, विकास, शेखर, प्रेम, रवि और लोकेश शामिल हैं।
Indore Crime ; पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि वे जंगल में ‘गढ़ा धन’ खोजने पहुंचे थे। हालांकि वन विभाग को संदेह है कि उनका उद्देश्य शिकार हो सकता है, क्योंकि कुछ दिनों पहले इसी इलाके में कल्च वायर लगाकर एक तेंदुए का शिकार किया गया था और उसके नाखून व दांत निकालने की कोशिश की गई थी।मुखबिर से मिली सूचना पर रेंजर ने मौके पर दबिश दी और सभी सात लोगों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।













