Indore crime : इंदौर : निर्माणाधीन इंदौर–उज्जैन सिक्स रोड पर एक बार फिर हादसे की खबर सामने आई है। धरमपुरी क्षेत्र में तेज रफ्तार शुक्ला ट्रेवल्स की बस ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक अड़ाकर बस को रोक लिया।
Indore crime : ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ा और उन्होंने बस चालक व परिचालक की पिटाई कर दी। साथ ही बस के कांच भी तोड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की गति काफी तेज थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बस विधायक गोलू शुक्ला से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Indore crime : बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी ट्रेवल्स की बसों से हुए दो हादसों में पाँच लोगों की जान जा चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामला नियंत्रित किया। हादसे में घायल दंपति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बस जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।











