Indore Breaking : इंदौर : इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। अब इंदौर के हर थाने में दो थाना प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। मुंबई मॉडल को अपनाते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने यह नवाचार शुरू किया है। इसके तहत थानों में 24 घंटे थाना प्रभारी की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।
Indore Breaking : इस कदम का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना है। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि थानों में फरियादियों की सुनवाई नहीं हो रही, और सब-इंस्पेक्टर, ASI, आरक्षक व अन्य स्टाफ शिकायतें सुनने से इनकार कर देते थे।
Indore Breaking : अब दो थाना प्रभारियों की नियुक्ति से थाने की कार्यशैली में सुधार की उम्मीद है। साथ ही थाना प्रभारियों की मनमर्जी पर भी अंकुश लगेगा। कमिश्नर संतोष सिंह खुद थानों पर सीधी नजर रखेंगे। इंदौर प्रदेश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां इस तरह की व्यवस्था लागू की जा रही है।











