Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

Indian team : वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़े बदलाव, कई खिलाड़ियों की छुट्टी

Indian team : बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में और दूसरा 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। यह भारत की 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की दूसरी सीरीज होगी। इस बार टीम में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं।

 

READ MORE : Tikamgarh : संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला कीड़े वाला नाश्ता, कोचों ने जताई नाराजगी

Indian team : शुभमन गिल को एक बार फिर कप्तानी सौंपी गई है, जबकि चोट से उबर रहे ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में रविंद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। नारायण जगदीशन ने बतौर विकेटकीपर अपनी जगह बरकरार रखी है। वह इंग्लैंड सीरीज के आखिरी टेस्ट में पहली बार टीम से जुड़े थे।

Indian team : कई खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

Indian team : इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। करुण नायर को टीम से हटाया गया है और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल की वापसी हुई है। सरफराज खान और अभिमन्यु ईश्वरन को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है। तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह नहीं मिली है।

Indian team : स्पिन विभाग को मिला महत्व

Indian team : इस बार चयनकर्ताओं ने स्पिन विभाग को ज्यादा महत्व दिया है। रविंद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल की टेस्ट टीम में यह वापसी मानी जा रही है।

Indian team : ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजी में बदलाव

Indian team : नीतीश कुमार रेड्डी को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। वे इंग्लैंड दौरे पर चोट के चलते बीच में लौट आए थे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर होगी।

Indian team : भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में पांच टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ की थी। उस सीरीज से भारत को 28 अंक मिले थे और टीम इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में तीसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज की टीम अब तक कोई अंक हासिल नहीं कर सकी है।

Indian team : टीम से बाहर हुए खिलाड़ी:

* ऋषभ पंत (चोटिल)
* अभिमन्यु ईश्वरन
* करुण नायर
* शार्दुल ठाकुर
* आकाश दीप
* अर्शदीप सिंह
* हर्षित राणा

टीम में शामिल हुए नए/वापसी करने वाले खिलाड़ी:

* देवदत्त पडिक्कल
* अक्षर पटेल
* एन जगदीशन

Indian team : वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम:

Indian team : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, एन जगदीशन.

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories