IND-NZ T20 : रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया और टीम न्यूजीलैंड रायपुर पहुंच चुकी हैं। टीम इंडिया होटल मैरियट और न्यूजीलैंड की टीम होटल हयात में ठहरी हुई है।
IND-NZ T20 : इस बार मैच को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने कुछ अहम बदलाव किए हैं। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि दर्शकों की एंट्री दोपहर 4 बजे से शुरू होगी। फर्स्ट इनिंग समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
IND-NZ T20 : संघ ने स्पष्ट किया है कि बिना फिजिकल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी। आज टिकट रिडीम कराने का अंतिम दिन है। जो दर्शक आज शाम तक टिकट को फिजिकल फॉर्मेट में रिडीम नहीं करा पाएंगे, उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। सीट व्यवस्था “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर रहेगी।
IND-NZ T20 : स्टेडियम के भीतर खाने-पीने के रेट तय
दर्शकों के लिए स्टेडियम के भीतर खाद्य पदार्थों के दाम तय कर दिए गए हैं।
100 ग्राम समोसा 50 रुपये, सिंगल पीस सैंडविच 60 रुपये, बर्गर 80 रुपये में मिलेगा।
पॉपकॉर्न कोन 60 रुपये, पॉपकॉर्न टब 100 रुपये और पिज्जा 250 रुपये में उपलब्ध होगा।
आइसक्रीम और वेफर्स एमआरपी पर मिलेंगे।
फूड स्टॉल संचालकों को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर कीमत लिखना अनिवार्य होगा और स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू भी प्रदर्शित किया जाएगा।
IND-NZ T20 : सुरक्षा के कड़े इंतजाम
IND-NZ T20 : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों से दूर रहें। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। संघ के 45 अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। स्टेडियम के 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है ताकि अवैध एंट्री रोकी जा सके।
IND-NZ T20 : एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी
IND-NZ T20 : सभी एंट्री गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड्स और क्रिकेट संघ के कर्मचारियों की संयुक्त तैनाती रहेगी। पिछले मैच में दर्शकों द्वारा रेलिंग जंप कर मैदान में घुसने की घटना से सबक लेते हुए इस बार बाउंड्री लाइन पर भी बाउंसर्स तैनात रहेंगे।
IND-NZ T20 : 800 से 25 हजार रुपये तक टिकट
IND-NZ T20 : मैच के टिकट 800 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक बिके हैं। शुरुआती तीन दिनों में टिकट बिक्री धीमी रही, लेकिन चौथे दिन सभी 35 हजार टिकट बिक गए। CSCS अध्यक्ष विजय शाह ने बताया कि पिछली बार सुरक्षा में कुछ चूक हुई थी, जिस पर BCCI ने भी संज्ञान लिया था। इस बार किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी।
IND-NZ T20 : टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
IND-NZ T20 : टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन। न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी।











