stormy batting : पर्थ। एशेज 2025 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सिर्फ दो दिनों में खत्म हुए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के बैजबॉल की पूरी हवा निकाल दी।
हेड ने महज 83 गेंदों में 123 रन ठोक डाले, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनका शतक सिर्फ 69 गेंदों में आया, जो एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है।
100 off just 69 balls! Travis Head, what an innings! #Ashes | #MilestoneMoment | @nrmainsurance pic.twitter.com/oiV1QEneYp
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 22, 2025
stormy batting : बॉलर-फ्रेंडली पिच पर हेड का तूफान
पर्थ की पिच पर दोनों टीमें पहली पारी में 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं। स्टार्क ने पहली पारी में 7 विकेट और स्टोक्स ने 5 विकेट झटके थे, जिससे गेंदबाजों का दबदबा साफ दिख रहा था।
पर जब ऑस्ट्रेलिया ने 205 रनों के लक्ष्य का पीछा किया, हेड और वेदलैंड की जोड़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बुरी तरह पछाड़ दिया।
stormy batting : जीत के बाद हेड की भावुक प्रतिक्रिया
मैच के बाद हेड ने कहा —
“पिछले दो दिन कमाल के रहे। अभी तक समझ भी नहीं पा रहा हूं कि क्या हुआ। इंग्लैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया था, इसलिए हमें पता था कि मैच हाथ से नहीं निकलने देना है। टीम के लिए योगदान दे सका, यही सबसे खास है। शायद कुछ दिनों में इस जीत का एहसास होगा।”
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह जीत न सिर्फ तेज, बल्कि बेहद प्रभावशाली रही और सीरीज में मानसिक बढ़त भी दिला गई।













