Gwalior News : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यापारी से लगभग चार लाख रुपए का बैग छीन लिया। घटना शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दी पुरम सिंधिया स्टैचू के पास हुई और सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Gwalior News : जानकारी के अनुसार, राम मोहन सेठ जो कि भगत सिंह नगर के रहने वाले हैं और बालाजी नमकीन के नाम से व्यापार करते हैं, शाम को दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया। सड़क पर ब्रेकर आने पर एक बदमाश ने व्यापारी को टक्कर मार दी और गिरने के बाद बैग छीन लिया। दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
व्यापारी ने जोर-जोर से चिल्लाकर आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का शक है कि व्यापारी के आसपास रहने वाला कोई व्यक्ति बदमाशों से मिला हुआ हो सकता है।











