Govardhan Puja Special : जबलपुर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की सामान्य पूजा तो हर जगह होती है, लेकिन जबलपुर में एक गाय ऐसी है जिसे इस खास दिन पर बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। यादव परिवार द्वारा पाली गई इस गाय का नाम ‘गौरी’ है।
Govardhan Puja Special : डेढ़ किलो चांदी के जेवरों से श्रृंगार: गौरी को सजाने के लिए हर साल डेढ़ किलो से ज्यादा चांदी के विशेष जेवर चढ़ाए जाते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन गौरी को तोड़न, पैजना (पायल), कान की झुमकी, हार, चांदी का मुकुट और यहां तक कि चांदी से बने सींग के कवर भी पहनाए जाते हैं। पूजा के बाद गौरी को विशेष और स्वादिष्ट भोजन भी कराया जाता है।
इस बार महंगाई की मार: गौरी को लाड़-प्यार से पालने वाले यादव परिवार के मुखिया अजय यादव और उनकी पत्नी स्नेह लता यादव ने बताया कि वे हर साल गौरी के जेवरों में इजाफा करते थे, लेकिन इस साल चांदी के दाम आसमान छूने और बाजार में पर्याप्त चांदी उपलब्ध न होने के कारण वे जेवरों में वृद्धि नहीं कर पाए। लिहाजा, इस बार गौरी को पिछले साल वाले जेवरों से ही सजाया गया।
READ MORE : Surajpur Crime News : खाना नहीं बनाया’ विवाद में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या….
यादव परिवार का कहना है कि वे पिछले 10 सालों से इसी तरह गोवर्धन पूजा पर गौरी को सजाते आ रहे हैं, जो गायों के प्रति उनके विशेष प्रेम और आस्था को दर्शाता है।











