Fake Journalist : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पलेरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को पत्रकार बताने वाले पुष्पेंद्र सक्सेना को अवैध शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की लाल रंग की कार से 50 पेटी देसी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।
Fake Journalist : मुखबिर की सूचना पर पलेरा पुलिस ने जब इस लाल रंग की कार को रोककर तलाशी ली, तो पुलिस भी हैरान रह गई। गाड़ी से 50 पेटी देसी शराब के अलावा, कई मीडिया चैनलों के आईडी कार्ड और एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है।
Fake Journalist : पुलिस द्वारा पहचान पूछे जाने पर आरोपी पुष्पेंद्र सक्सेना ने खुद को ‘पत्रकार कल्याण परिषद’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया।
Fake Journalist : इस संबंध में विक्रम सिंह कुशवाह (एडिशनल एसपी टीकमगढ़) ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध शराब परिवहन की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Fake Journalist : हम आपको बता दें कि पुष्पेंद्र सक्सेना पर इससे पहले भी पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, अड़ीबाजी और ठगी करने के कई आरोप लग चुके हैं। पुलिस अब इस पूरे रैकेट की गहन जांच में जुट गई है कि अवैध शराब की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।











