Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

Employees News: फेडरेशन का आंदोलन तेज, 29 से 31 दिसंबर तक कलम बंद हड़ताल, संभागवार बैठकों की घोषणा

Employees News:रायपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखे हुए है। आंदोलन के प्रथम चरण में 16 जुलाई 2025 को जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद 22 अगस्त 2025 को सामूहिक अवकाश लेकर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया गया।

Employees News:फेडरेशन का आरोप है कि लगातार पत्राचार और विरोध के बावजूद सरकार की ओर से मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे प्रदेशभर के कर्मचारी और अधिकारी नाराज हैं।

Employees News:फेडरेशन की प्रांतीय कोर कमेटी ने पूर्व में 22 से 24 दिसंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया था, जिसे अब संशोधित करते हुए 29 से 31 दिसंबर 2025 तक करने का फैसला लिया गया है।

हड़ताल को सफल बनाने फेडरेशन ने संभाग स्तरीय बैठकों का कार्यक्रम जारी किया है—
दुर्ग संभाग – 13 दिसंबर (दुर्ग)
बिलासपुर संभाग – 18 दिसंबर (बिलासपुर)
सरगुजा संभाग – 19 दिसंबर (सूरजपुर)
रायपुर संभाग – 20 दिसंबर (रायपुर)
बस्तर संभाग – 21 दिसंबर (दंतेवाड़ा)

इन बैठकों में सभी प्रांतीय पदाधिकारी, जिला संयोजक और महासचिव शामिल रहेंगे।

Employees News:फेडरेशन की प्रमुख मांगें

1. केंद्र के समान कर्मचारियों और पेंशनरों को देय तिथि से DA लागू किया जाए
2. DA एरियर्स की राशि GPF में समायोजित की जाए
3. सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान मिले
4. विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हो
5. प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए और पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए
6. सहायक शिक्षकों और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान मिले, नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन और पदोन्नति मिले
7. अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा शिथिल की जाए
8. प्रदेश में कैशलेश सुविधा लागू की जाए
9. अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस किया जाए
10. दैनिक, अनियमित और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बने
11. सभी विभागों में समान सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष लागू की जाए

Employees News:फेडरेशन का कहना है कि यदि सरकार जल्द निर्णायक कार्रवाई नहीं करती, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories