Durg Crime : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कांतीलाल बोथरा की मां सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मां के निधन के बाद उनके दायित्वों के निर्वहन के चलते कांतीलाल बोथरा को भी आरोपियों में शामिल किया गया है।
Durg Crime : यह मामला एक निवेश विवाद से जुड़ा है, जिसमें मेसर्स रिद्धि सिद्धि बिल्डर द्वारा फ्लैट दिलाने और निर्माण पूरा होने तक निवेश राशि पर ब्याज देने का वादा किया गया था। इस भरोसे में प्रार्थी पक्ष के चार सदस्यों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 24.5 लाख रुपये निवेश किए। शुरुआती समय में आरोपियों ने कुछ ब्याज दिया, लेकिन बाद में न तो पूरी रकम लौटाई गई और न ही फ्लैट उपलब्ध कराया गया।
Durg Crime : इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल सोरी की अदालत ने सुनवाई के बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। प्रार्थी रितेश जैन ने अपनी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर कोर्ट में परिवाद दायर किया था। शिकायत में कई लोगों के नाम शामिल हैं, जिन पर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।











