Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh DSP Blackmail Allegation : करोड़ों की जमीन विवाद में नया मोड़, संगीता...

DSP Blackmail Allegation : करोड़ों की जमीन विवाद में नया मोड़, संगीता शाह ने DSP पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, जारी की आम सूचना,…

0
84
DSP Blackmail Allegation
DSP Blackmail Allegation

DSP Blackmail Allegation : रायपुर : रायपुर में करोड़ों की जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद नया विवाद सामने आया है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच संगीता शाह ने पुलिस अधिकारी विशाल सोन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अखबार में जारी आम सूचना में कहा कि विशाल सोन उन्हें ब्लैकमेल कर कंपनी की चल-अचल संपत्तियों पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं।

DSP Blackmail Allegation : संगीता शाह के मुताबिक, विशाल सोन वर्ष 2013-14 में दुर्ग जिले में थाना प्रभारी थे। इसी दौरान उनकी पहचान हुई थी। उन्होंने भाजपा के बड़े नेताओं से संपर्क होने का दावा करते हुए विधानसभा टिकट दिलाने का भरोसा दिया और कई बार नेताओं से मुलाकात के नाम पर पैसे भी लिए। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विशाल सोन ने मेडिकल लीव लेकर प्रचार-प्रसार में हिस्सा लिया था।

DSP Blackmail Allegation : संगीता शाह का कहना है कि कंपनी से जुड़े अंदरूनी विवादों की जानकारी मिलने के बाद विशाल सोन ने अपने कुछ करीबी लोगों के साथ मिलकर कंपनी की जमीन, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, वाहन और अन्य संपत्तियों पर कब्जा करने की साजिश शुरू की। उन्होंने पुलगांव और कोहका-जुनवानी की जमीनों को विवादित बनाने का भी आरोप लगाया है।

DSP Blackmail Allegation : संगीता शाह ने बताया कि उन्होंने 6 फरवरी 2026 को पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लगातार धमकियों और ब्लैकमेलिंग के कारण वे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं और परिवार से अलग रह रही हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here