Dr. Puneet Gupta :रायपुर: चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पुनीत गुप्ता से अतिरिक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा का प्रभार वापस ले लिया है। बुधवार देर शाम अवर सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
Dr. Puneet Gupta :अप्रैल 2025 में डॉ. गुप्ता को मेडिकल कॉलेज रायपुर में अपने मूल दायित्व—विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और नेफ्रोलॉजी विभाग के प्राध्यापक—के साथ अतिरिक्त संचालक का प्रभार सौंपा गया था। सात महीने बाद विभाग ने यह जिम्मेदारी वापस ले ली है।
Dr. Puneet Gupta :जारी आदेश में प्रभार हटाने का कारण उल्लेखित नहीं है, हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि हाल के पुनर्गठन और जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के चलते यह फैसला लिया गया है। डॉ. पुनीत गुप्ता इससे पहले भी कई प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं। अब वे अपने मूल पद पर लौटकर चिकित्सा सेवाओं और अध्यापन पर ध्यान देंगे।











