Dr. Praveen Bhai Togadia : बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक और प्रमुख डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी का छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बिलासपुर शहर आगमन हुआ। इस दौरान, संघ के आगामी तैयारियों के तहत चलाए जा रहे ‘वृहत गृह संपर्क अभियान’ को लेकर संघ के विभाग प्रचारक और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने उनसे भेंट की।
Dr. Praveen Bhai Togadia
मुलाकात के दौरान, डॉ. तोगड़िया को इस अभियान से संबंधित एक पत्रक भेंट किया गया, जिसमें संघ के ‘पंच परिवर्तन’ के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक संघ द्वारा समाज में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों और आगामी योजनाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक गणेश, माधव मिश्रा, अरुण निर्णेजक, अनिमेष सोनी, जे. पी. राव, और परदेसी प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।













