Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

DSP कल्पना वर्मा पर आरोप लगाने वाला कारोबारी दीपक टंडन नहीं है ‘दूध का धुला’, अपराध से है चोली दामन का साथ

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला लगातार सुर्खियों में बना रहा। जहां एक ओर टंडन ने DSP पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और लव-ट्रैप जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं दूसरी ओर पुलिस और न्यायिक रिकॉर्ड टंडन की अपनी विवादित पृष्ठभूमि की ओर भी इशारा कर रहे थे।

कोरबा जिले के दीपका थाना में दर्ज धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में अदालत में पेश नहीं होने के कारण दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। यह मामला कारोबारी महेंद्र सिंह से 27 लाख रुपए की कथित ठगी से जुड़ा हुआ था।

DSP कल्पना वर्मा का पलटवार

उधर DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि उनके खिलाफ फर्जी चैट्स और भ्रामक कंटेंट सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल किया गया था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी।

कौन हैं दीपक टंडन: विवादों से भरा अतीत

दीपक अंबेडकर टंडन का बचपन कोरबा की पुरानी बस्ती आदिल चौक के पास बीता। वह चार भाइयों में सबसे छोटा है और कभी सड़क किनारे फोटो फ्रेमिंग की दुकान चलाता था। सतनामी समाज में वह एक समय कोषाध्यक्ष भी रहा, लेकिन धीरे-धीरे उसकी छवि एक विवादित और प्रभावशाली कारोबारी की बनती चली गई।

पहली शादी, पारिवारिक टूटन और दूरी

2011 में कोरबा में हुई पहली शादी के कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया। पहली पत्नी ने टंडन पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसके बाद वह कोरबा छोड़कर रायपुर चला गया और परिवार से दूरी बन गई। परिजन बताते हैं कि वह अब केवल औपचारिक मौकों पर ही घर आता है।

रायपुर में दूसरी जिंदगी और नई पहचान

रायपुर में टंडन ने दोबारा शादी की और एक बड़े होटल कारोबारी के रूप में खुद को स्थापित किया। हालांकि, परिवार का कहना है कि उसकी निजी जिंदगी हमेशा रहस्यों और विवादों में घिरी रही है।

DSP कल्पना वर्मा से संबंध कैसे शुरू हुए

2021 में महासमुंद में पदस्थापना के दौरान कल्पना वर्मा की मुलाकात टंडन से एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई। इसके बाद संपर्क बढ़ा, मुलाकातें हुईं और निजी रिश्तों का दावा किया जा रहा है। इसी रिश्ते को लेकर आज दोनों के आरोप आमने-सामने हैं।

जांच के घेरे में दोनों पक्ष

जहां DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच जारी है, वहीं दीपक टंडन की आपराधिक छवि, पारिवारिक विवाद और ठगी के मामले उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, कार से कुचलकर महिला इंजीनियर की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories