Constable Bharti 2025 : नई दिल्ली/ बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर जल्द ही समाप्त होने वाला है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे निर्धारित समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Constable Bharti 2025 : आवेदन की आखिरी तारीख:
BSF ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 तय की है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें समय रहते आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।
पात्रता मानदंड:
-
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
-
खेल में भागीदारी का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है, जो भर्ती अधिसूचना में उल्लिखित खेलों से संबंधित हो।
-
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया:
-
BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Recruitment’ सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करें।
-
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
-
सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
-
सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
वेतनमान:
चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह बेसिक पे के साथ वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश:
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जाकर किसी भी नई जानकारी या अपडेट को देखें और मिस न करें।











