Friday, April 3, 2026
28.8 C
Raipur

Vinod Kumar Shukla : छत्तीसगढ़ के पहले ज्ञानपीठ विजेता का महाप्रयाण : सरल भाषा में जादुई यथार्थ रचने वाला कलमकार मौन

Vinod Kumar Shukla : रायपुर। आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार, कवि और उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार शाम रायपुर के एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनके बेटे शाश्वत शुक्ल ने जानकारी दी कि सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 2 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। एम्स रायपुर के पीआरओ के मुताबिक, शाम 4:58 बजे मल्टी ऑर्गन इन्फेक्शन के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।Eminent Hindi author Vinod Kumar Shukla awarded Jnanpith; says he didn't  expect it - INDIA - GENERAL | Kerala Kaumudi Online

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हिंदी साहित्य जगत में शुक्ल जी का योगदान अमूल्य है और वे अपने लेखन के लिए हमेशा स्मरणीय रहेंगे। पीएम मोदी ने शोक संतप्त परिवार और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शुक्ल जी के परिवार में उनकी पत्नी, पुत्र शाश्वत और एक पुत्री हैं।

Vinod Kumar Shukla : विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ से ज्ञानपीठ पुरस्कार (59वां) प्राप्त करने वाले पहले साहित्यकार थे। उनकी रचना प्रक्रिया बेहद सरल, भावनात्मक और जादुई यथार्थवाद से प्रेरित थी। 1971 में उनका पहला कविता संग्रह ‘लगभग जय हिंद’ प्रकाशित हुआ था, जिसने साहित्य प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके प्रसिद्ध उपन्यासों में ‘नौकर की कमीज़’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ और ‘खिलेगा तो देखेंगे’ शामिल हैं, जो आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन को एक नई दार्शनिक ऊंचाई देते हैं।Hindi litterateur Vinod Kumar Shukla selected for 2024 Jnanpith Award

विनोद कुमार शुक्ल अपनी विशिष्ट लेखन शैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से दिखाया कि कैसे साधारण शब्दों में असाधारण संवेदनाएं पिरोई जा सकती हैं। हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर उन्होंने अपनी सहज मुस्कान के साथ कहा था, “पुरस्कार को मीठा नहीं कह सकता क्योंकि मैं मधुमेह का रोगी हूं।” लेखन के प्रति उनका समर्पण ऐसा था कि अंतिम समय तक वे अपनी अधूरी रचनाओं को पूरा करने की ललक रखते थे।

शुक्ल जी ने एक बार अपनी दुविधा साझा करते हुए कहा था कि उन्होंने जीवन में जितना महसूस किया और देखा, उसका बहुत कम हिस्सा ही वे कागज पर उतार पाए। उन्हें इस बात का अफसोस था कि जीवन के अंत की ओर बढ़ते हुए वे इतनी जल्दी कैसे लिख पाएंगे। उनका यह कथन उनके भीतर के उस रचनाकार को दर्शाता है जो कभी थका नहीं।

साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का पार्थिव शरीर उनके रायपुर स्थित निवास स्थान पर ले जाया गया है, जहाँ अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके जाने से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि संपूर्ण विश्व साहित्य ने एक ऐसी आवाज खो दी है जो सादगी में ही सुंदरता और सच्चाई की तलाश करती थी। उनकी कृतियां आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक बनी रहेंगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories