Chhatarpur News :छतरपुर/प्रिंस भरभूंजा : 20 दिवसीय विदेश यात्रा के बाद लौटे बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस केस के समय “भगवा आतंकवाद” की कहानी बड़े ही प्रायोजित तरीके से लिखी गई थी, ताकि सनातन धर्म और भगवा को बदनाम किया जा सके।
Chhatarpur News :बागेश्वर महाराज ने कहा, *“बहुत पहले जब यह घटना हुई थी, तब उसके पीछे एक सुनियोजित कहानी रची गई थी, जिसका नाम रखा गया था ‘भगवा आतंकवाद’। इसे प्रायोजित रूप से प्रचारित किया गया। लेकिन आज यह साबित हो गया है कि भगवा आतंकवाद जैसा कुछ होता ही नहीं। भगवा तो दया, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। अब इस पर पूर्ण विराम लग गया है कि भगवा आतंकवाद न था, न है और न होगा।”*
Chhatarpur News :गौरतलब है कि गुरुवार को NIA की स्पेशल कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत सात आरोपियों को बरी कर दिया था। फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा ने भी बयान दिया था कि यह भगवा को बदनाम करने की साजिश थी। इसी पर बागेश्वर महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी।













