Friday, April 3, 2026
28.8 C
Raipur

CG Politics : कौन होंगे नए मंत्री और किसे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, 4 नए चेहरे बन सकते हैं मंत्री, जानिए कब होगा ऐलान

CG Politics : रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुख्यमंत्री को हरी झंडी मिल चुकी है। भाजपा नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। जानकारी के अनुसार, इसमें 2 संगठन और एक RSS की पसंद का मंत्री शामिल किया जाएगा। वहीं, मौजूदा मंत्रियों की कुर्सियां सुरक्षित रहेंगी और उनके विभागों में कोई फेरबदल नहीं होगा।

 

CG Politics : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे। ऐसे में संभावना है कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया अगले पांच दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। कैबिनेट विस्तार पर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा – इंतजार करते रहिए, हो भी सकता है।

CG Politics : बीजेपी संगठन के अनुसार, कैबिनेट में तीन नए चेहरे शामिल होंगे। सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखते हुए एक मंत्री सामान्य वर्ग, दूसरा अनुसूचित जनजाति और तीसरा पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है। इसके साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

CG Politics : मंत्री पद की रेस में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। इनमें से तीन नेताओं को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

CG Politics : संगठन के मुताबिक, नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी लेकिन वर्तमान मंत्रियों के पद या विभाग में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। राजनीतिक हलकों में भले ही लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा को लेकर अटकलें थीं, लेकिन अब संकेत साफ हैं कि मौजूदा मंत्रियों पर गाज नहीं गिरेगी।

CG Politics : इसी महीने संसदीय सचिवों और रिक्त निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर भी फैसला लिया जा सकता है। इसमें सीनियर और जूनियर विधायकों का संतुलन बनाने की कोशिश होगी। उल्लेखनीय है कि संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में शुरू हुई थी। उस समय कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक बताते हुए विरोध किया था। लेकिन सत्ता में आने पर भूपेश बघेल सरकार ने भी इस परंपरा को जारी रखा और 13 विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त किया। अब विष्णुदेव साय सरकार भी इस पद को भरने की तैयारी कर रही है।

CG Politics : “तो छत्तीसगढ़ की राजनीति में अगले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है और सबकी निगाहें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के फैसले पर टिकी हैं। कौन होंगे नए मंत्री और किसे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी… इसका जवाब जल्द ही सामने आने वाला है।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories