CG Politics : रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के बयान पर उठे विवाद के बाद अब नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी उनकी या पार्टी के नेताओं की नहीं, बल्कि उनके ‘चमचों’ की गलती है।
CG Politics : महंत ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की बैठक में जिला अध्यक्षों से कहा, “मैंने समझाइश में जरूर बोला है कि बातें बाहर जा रही हैं। इस तरह की बयानबाजी हमारी नहीं, चमचों की गलती है। चमचे किसी को मुख्यमंत्री तो किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाते हैं। सभी जिलाध्यक्ष और नेता अपने-अपने चमचों को संभालकर रखें।” यह बयान पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व फिर से भूपेश बघेल को करना चाहिए। इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रविंद्र चौबे को ‘महाज्ञानी’ बताया था।
CG Politics : ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की रणनीति पर बैठक
इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि जिला अध्यक्षों की बैठक में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की रणनीति पर चर्चा हुई। अभियान की शुरुआत: यह अभियान 9 सितंबर को बिलासपुर से शुरू होगा, जिसकी जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को दी गई है। कार्ययोजना: कांग्रेस इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाएगी, जिसमें नुक्कड़ नाटक और पोस्टर अभियान चलाए जाएंगे। बयानबाजी पर सवाल: जब मीडिया ने दीपक बैज से रविंद्र चौबे के बयान को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि बैठक की बातें मीडिया तक कैसे पहुंच रही हैं।
CG Politics : बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
CG Politics : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान: अभियान को प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन बनाने की योजना पर चर्चा हुई। जिलों से अब तक हुए कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों की रिपोर्ट ली गई और इसे और आक्रामक बनाने की रणनीति पर बात हुई। संगठन सृजन कार्यक्रम: बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक समितियों के गठन की स्थिति की समीक्षा की गई। अधूरे पड़े गठन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
CG Politics : धरना-प्रदर्शन की रिपोर्ट: कृषि संकट, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर हाल ही में हुए धरना-प्रदर्शनों की समीक्षा की गई और जिला अध्यक्षों से उनकी रिपोर्ट मांगी गई।
CG Politics : क्यों मचा बवाल? जानिए रविंद्र चौबे का बयान
पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कहा था कि जनता चाहती है कि कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल ही करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के ‘कुशासन’ और ‘मोदी की गारंटी’ का मुकाबला सिर्फ भूपेश बघेल ही कर सकते हैं। इसी बयान के बाद दीपक बैज ने चौबे को ‘महाज्ञानी नेता’ बताते हुए कहा था कि यह उनका निजी बयान है, जबकि पार्टी सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करती है।











