CG Politics : रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के उस बयान पर बवाल मच गया है, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व सौंपने की बात कही थी। चौबे के इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी नाराजगी जताई है और संकेत दिए हैं कि मामले की शिकायत हाईकमान तक की जा सकती है।
CG Politics : पार्टी से बड़ा कोई नहीं’
CG Politics : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर रविंद्र चौबे ने मंच से कहा था कि प्रदेश की जनता चाहती है कि कांग्रेस की कमान फिर से भूपेश बघेल संभालें, क्योंकि “अगर कोई 2028 में फिर से किसान की सरकार बना सकता है, तो वह केवल भूपेश बघेल ही हैं।”
CG Politics : इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, “पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं है।”उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयान नहीं आने चाहिए और पार्टी इस मामले पर विचार कर उचित कार्रवाई करेगी। बैज के इस बयान को पार्टी आलाकमान तक शिकायत पहुँचाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
CG Politics : बैज ने यह भी याद दिलाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि प्रदेश में सत्ता के खिलाफ लड़ाई सामूहिक नेतृत्व (कलेक्टिव लीडरशिप) के साथ लड़ी जाएगी, और यही रणनीति अभी भी जारी है।
CG Politics : जैम पोर्टल पर भ्रष्टाचार का आरोप
CG Politics : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जैम पोर्टल (GeM Portal) पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए लाया गया यह पोर्टल अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। बैज ने खरीद में हुई अनियमितताओं का हवाला देते हुए बताया कि 5 लाख की टीवी, 1400 रुपये का ट्रैक सूट 2500 में, और 32,000 रुपये का जग खरीदा गया है। उन्होंने सरकार से इस पोर्टल को तत्काल बंद करने और पिछले दो साल में हुई सभी खरीद की जाँच कराने की मांग की।











