CG NEWS :सक्ती : सक्ती ज़िले में भ्रष्टाचार के एक मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आबकारी प्रकरण में पैसों के लेन-देन के आरोपों के बाद की गई है।
CG NEWS :अडभार चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) हीरा राम सावरा, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र कंवर और आरक्षक दीपक साहू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया गया है।
CG NEWS :एसपी अंकिता शर्मा ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए हैं, ताकि दोषियों की स्पष्ट पहचान हो सके और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।












