राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर को स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित संगीत संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग और बैठक की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वीवीआईपी और आम नागरिकों की प्रवेश व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी भी ली गई।
Read More : Gang Rape Case : दुर्गापुर रेप केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी वासिफ अली गिरफ्तार
इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और एसडीएम गौतम पाटिल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।













