CG News: बिलासपुर: पुलिस विभाग ने रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट में चालान पेश करने के एवज में पीड़ित से पैसे की मांग करने वाले प्रधान आरक्षक अनिल साहू के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें आरक्षक पद पर डिमोट कर दिया है। अब प्रधान आरक्षक अनिल साहू को इस पद पर अगले दो साल तक काम करना होगा।
CG News: सूत्रों के अनुसार, नवंबर 2024 में पीड़ित ने प्रधान आरक्षक अनिल साहू का वीडियो बनाकर पैसे मांगने की शिकायत की थी। वीडियो में अनिल साहू जमानत आवेदन पर कार्रवाई के लिए पहले रुपये मांगे जाने की बात करते दिख रहे थे। इसके अलावा वाहन को राजसात न करने के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के साथ मोलभाव की बातचीत भी रिकॉर्ड हुई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
CG News: मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक अनिल साहू दोषी पाए गए। इसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने उन्हें डिमोट करने का आदेश जारी किया।











