Sunday, March 29, 2026
25.9 C
Raipur

CG NEWS : बचेली में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को सौंपा ज्ञापन, अपोलो अस्पताल और एम्बुलेंस सेवाओं में सुधार की मांग

CG NEWS : फकरे आलम खान/बचेली – बैलाडीला :दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बचेली नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, पार्षद धनसिंह नाग, विलासनी नाग, झिलकी नाग और सावित्री आचार्य ने नगर की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

CG NEWS : ज्ञापन में प्रमुख रूप से एनएमडीसी अपोलो अस्पताल में ओपीडी पर्ची शुल्क को 65 रुपये से घटाकर पूर्व की भांति 10 रुपये करने की मांग की गई है। प्रतिनिधियों ने बताया कि किरंदुल परियोजना अस्पताल में आज भी ओपीडी पर्ची मात्र 10 रुपये में दी जा रही है, ऐसे में बचेली के लोगों को भी यही सुविधा मिलनी चाहिए।

CG NEWS : इसके अलावा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचेली में सुविधायुक्त एम्बुलेंस वाहन की आवश्यकता जताई गई। पार्षदों ने बताया कि गंभीर मरीजों को रेफर करने के बाद एनएमडीसी अपोलो अस्पताल द्वारा बीपीएल और आदिवासी मरीजों को एम्बुलेंस सुविधा नहीं दी जाती, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।

CG NEWS : इस संबंध में मंत्री से अनुरोध किया गया कि एनएमडीसी को एम्बुलेंस सुविधा प्रदान करने के लिए निर्देशित किया जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। मंत्री ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पार्षद हरीश शर्मा भी मौजूद रहे.

 

 

New Doc 08-06-2025 14.22

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : चित्रकूट के पूर्व बसपा विधायक गणेश बारी का रीवा में निधन, लंबे समय से थे बीमार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के चित्रकूट से बहुजन...

M.P News : यात्रियों को बड़ा झटका! इंदौर से इन 4 शहरों की फ्लाइट बंद, एयर ट्रैवल पर असर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन...

Related Articles

Popular Categories