CG NEWS: लोरमी: 10वीं बोर्ड टॉपर अंशुल को डिप्टी सीएम का खास सम्मान, घर पहुंचकर दिया उपहार

Sanjay Sahu

CG NEWS: लोरमी/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप करने वाले छात्र अंशुल शर्मा को राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने विशेष रूप से सम्मानित किया। बिलासपुर दौरे के दौरान शनिवार को वे अंशुल के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र और उसके परिजनों से मुलाकात कर बधाई दी।

CG NEWS: इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने अंशुल को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता की सराहना की और एक विशेष उपहार भेंट किया। उन्होंने कहा कि अंशुल की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने छात्र को आगे भी कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

READ MORE: CG-PRAYAS-EXAM-2026: रायपुर सहित प्रदेशभर में 10 मई को होगी प्रयास स्कूल प्रवेश परीक्षा,इस वेबसाइट से डाउनलोड करें Admit Card…

CG NEWS: परिजनों ने भी डिप्टी सीएम का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंशुल अपने परिवार के साथ उपहार खोलते नजर आ रहा है। गिफ्ट देखते ही उसके चेहरे पर आई खुशी साफ तौर पर दिखाई देती है, जो इस सम्मान के महत्व को दर्शाती है।

CG NEWS: गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 मार्च 2026 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीन छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है—अंशुल शर्मा, संध्या नायक और परीरानी प्रधान। तीनों ने 594 अंक प्राप्त करते हुए 99 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया।

CG NEWS: मेरिट सूची में कुल 42 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जिनमें टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल हैं। यह परिणाम छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी दर्शाता है।

READ MORE: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स पर सख्ती: जबलपुर हादसे के बाद सीएम विष्णुदेव साय के सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

CG NEWS: इस वर्ष हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 3,20,535 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 1,42,881 छात्र और 1,77,654 छात्राएं थीं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2,510 केंद्र बनाए गए थे।

CG NEWS: अंशुल की इस सफलता और उसे मिला यह सम्मान न केवल अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि मेहनत और समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *