Monday, April 6, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS : आईटीबीपी का 18वां स्थापना दिवस कोण्डागांव में उत्साहपूर्वक मनाया गया

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/कोण्डागांव :– भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर द्वारा 18वां स्थापना दिवस समारोह कोण्डागांव स्थित इकाई में पूरे सम्मान, उत्साह और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण की रस्म डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) संजीव रोलबा द्वारा संपन्न की गई। आयोजन स्थल पर आईटीबीपी के अधिकारी, जवान, उनके परिजन और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

CG NEWS : ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए डीआईजी रोलबा ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और बल की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण को सराहा। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक और सीमावर्ती सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही आईटीबीपी आज छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में एक मजबूत सुरक्षा कवच बन चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि नारायणपुर, कोण्डागांव और आसपास के जंगल क्षेत्रों में बल की तैनाती ने स्थानीय ग्रामीणों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को गहरा किया है।

CG NEWS : डीआईजी ने यह भी उल्लेख किया कि आईटीबीपी न केवल सैन्य मोर्चे पर सक्रिय है, बल्कि समाजसेवा और जनहित कार्यों में भी आगे है। उन्होंने बताया कि बल द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविर, सामुदायिक कार्यक्रम, स्कूल सहयोग, खेल प्रतियोगिताएं और आपदा राहत कार्यों का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और जनता के बीच सहयोग और भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। स्थापना दिवस पर जवानों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी तरह का उल्लासपूर्ण समारोह आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय, खोर्द्धा (भुवनेश्वर, ओडिशा) में भी मनाया गया, जहां ध्वजारोहण के साथ-साथ जवानों के लिए सामूहिक भोज और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

CG NEWS : स्थापना दिवस का यह आयोजन न केवल बल की गौरवशाली परंपरा को सहेजने का प्रतीक रहा, बल्कि यह भी संदेश देता है कि जब तक ऐसे अनुशासित, समर्पित और निस्वार्थ बल देश की सेवा में लगे हैं, तब तक देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हाथों में सुरक्षित हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : धार भोजशाला विवाद पर आज से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के धार स्थित...

M.P News : कटनी- विधायक संजय पाठक फिर लड़ सकते हैं मध्यवर्ती चुनाव, वीडियो वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के कटनी जिले...

Related Articles

Popular Categories