Tuesday, April 7, 2026
31.1 C
Raipur

CG NEWS: गिनीज बुक और लिम्का बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विश्वशांति विश्वपदयात्रा टीम पहुँची बेमेतरा, दो दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम आज से प्रारंभ

CG NEWS: बेमेतरा/जीतू गुप्ता : गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक टीम ने अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज से की सौजन्य भेंट, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर भी रहीं उपस्थित। विश्वभर में 4 लाख किलोमीटर की पदयात्रा कर चुकी, गिनीज़ बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित डेंजरस एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट टीम आज बेमेतरा पहुँची। टीम के प्रमुख सदस्य श्री अवध बिहारी लाल, श्री जितेन्द्र प्रताप, श्री महेन्द्र प्रताप एवं श्री गोविन्दा नन्द छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में विश्वशांति विश्वपदयात्रा / रथयात्रा के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

CG NEWS: टीम द्वारा अब तक विश्व के 11 देशों में 4 लाख किलोमीटर की पदयात्रा की जा चुकी है। वर्ष 2018 में टीम ने विश्वपदयात्रा के दौरान माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा भी सफलता पूर्वक पूरी की। यात्रा के दौरान टीम द्वारा अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधों का वृक्षारोपण कराया गया है तथा विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

CG NEWS: टीम अब तक भारत के 600 से अधिक जनपदों में अपनी यात्रा कर चुकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दमन-दीव एवं महाराष्ट्र के सभी जिलों में अभियान पूरा करने के बाद टीम अब छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में यात्रा कर रही है, जिनमें से 17 जिलों की यात्रा पूर्ण हो चुकी है। अब टीम जिला बेमेतरा में दो दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

CG NEWS: यात्रा की प्रेरक कहानी

CG NEWS: विश्वपदयात्रा की शुरुआत 30 जुलाई 1980 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के श्री अवध बिहारी लाल द्वारा की गई। वर्ष 1980 में आई भीषण बाढ़ में उनके परिवार और कई गाँव जलमग्न हो गए थे। एक बरगद के पेड़ को पकड़कर वे घंटों तक जीवन-मृत्यु से संघर्ष करते रहे और बाद में रेस्क्यू टीम व सेना ने उनकी जान बचाई। इस घटना ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और जन-कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने की प्रेरणा दी। वर्ष 2001 से टीम में अन्य सदस्य जुड़े और वर्तमान में यह 20 सदस्यीय दल देशभर में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, जल संरक्षण और मतदाता जागरूकता जैसे विषयों पर जनजागरण कर रहा है। यात्रा के दौरान टीम का एक सदस्य सेवा के दौरान शहीद भी हो चुका है।

CG NEWS: बेमेतरा में कार्यक्रम

CG NEWS: टीम द्वारा बेमेतरा जिले में स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर संगोष्ठी, संवाद कार्यक्रम, रथयात्रा एवं जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। उद्देश्य है—पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकारी योजनाओं और जन-जागरण के संदेश से जोड़ना।विश्वशांति और सामाजिक जागरूकता के इस ऐतिहासिक अभियान में बेमेतरा जिला भी आज से अपनी भागीदारी निभा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Latest YouTube Shorts

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG Police Transfer : थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

CG Police Transfer : बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में...

Related Articles

Popular Categories