Monday, April 6, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS : गुरु घासीदास जयंती पर लोरमी में सम्मान समारोह, जेके हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति सिंह को किया गया सम्मान

CG NEWS : लोरमी : गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर लोरमी नगर के वार्ड क्रमांक 14 में भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक जयंती कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद सालिक बंजारे द्वारा किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

CG NEWS : कार्यक्रम के दौरान जेके हॉस्पिटल, लोरमी की महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तृप्ति सिंह का सम्मान किया गया। उन्हें यह सम्मान अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया। डॉक्टर तृप्ति सिंह की सेवाओं से लोरमी एवं आसपास के क्षेत्रों में महिला स्वास्थ्य सुविधाएं एक नए स्तर तक पहुंची हैं।

CG NEWS : इसके साथ ही क्षेत्र के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जी.एस. दाऊ और डॉक्टर डी.डी. सिंह का भी सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि गुरु घासीदास जयंती का यह आयोजन पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें समाज के साथ-साथ क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

CG NEWS : जयंती कार्यक्रम की शुरुआत समाज द्वारा निकाली गई प्रभात रैली से हुई, जिसमें “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित लोरमी के सभी कांग्रेस नेता, समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों ने वार्ड पार्षद सालिक बंजारे के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद, HC ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी...

इंदौर में शादी के बीच हादसा, ओवरलोड लिफ्ट गिरने से 12 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में...

MP सरकार का बड़ा फैसला! जहां PNG लाइन, वहां 3 महीने में बंद होंगे LPG कनेक्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में LPG गैस की...

M.P News : धार भोजशाला विवाद पर आज से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के धार स्थित...

Related Articles

Popular Categories