CG NEWS :रायपुर : छत्तीसगढ़ में 2300 चयनित डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन 98वें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आज घुटनों के बल मार्च कर सरकार से नियुक्ति की गुहार लगाई। इस दौरान कई अभ्यर्थियों के घुटने छिल गए और पैरों में गंभीर घाव हो गए, लेकिन उनका प्रदर्शन जारी रहा।
CG NEWS :आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों ने तूता धरना स्थल के पास स्थित तालाब में जल समाधि लेने का भी प्रयास किया। इस घटना ने पूरे प्रदर्शन को भावुक और गंभीर बना दिया, जहां कई युवा अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतर गए।
CG NEWS :प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थी घायल हो गए। वहीं 10 अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के बहाने अभनपुर थाना ले जाकर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
CG NEWS :पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन अब उनका आक्रोश बढ़ता दिखाई दे रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि 2300 पदों पर जल्द नियुक्ति की जाए, क्योंकि यह केवल नौकरी नहीं बल्कि उनके भविष्य और सम्मान का सवाल है। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है, ताकि लंबे समय से जारी इस आंदोलन का समाधान निकल सके।










