Friday, April 3, 2026
27.6 C
Raipur

CG NEWS: जैम पोर्टल खरीदी में भ्रष्टाचार उजागर, उच्च शिक्षा विभाग ने पांच अधिकारी-कर्मचारी किए निलंबित

CG NEWS: रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी खरीदी में गड़बड़ी को लेकर कड़ा कदम उठाया है। जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता सामने आने के बाद पांच अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही की नीति के तहत की गई है।

CG NEWS: यह मामला पीएम उषा मद से आवंटित राशि के दुरुपयोग से जुड़ा है। जांच में पाया गया कि सामग्री क्रय के दौरान छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया और तय प्रक्रिया को दरकिनार कर वित्तीय अनियमितता की गई। निलंबित सभी अधिकारी-कर्मचारी नवीन वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर में पदस्थ थे।

CG NEWS: निलंबन अवधि के दौरान सभी का मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक, कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

CG NEWS: निलंबित किए गए अधिकारी-कर्मचारी इस प्रकार हैं—
डॉ. योगेन्द्र कुमार पटेल (प्राचार्य),
भूषण जय गोयल (सहायक प्राध्यापक),
किशोर कुमार कोठारी (सहायक प्राध्यापक),
हरीश चंद बैद (सहायक प्राध्यापक),
नोहर राम (सहायक प्राध्यापक)।

CG NEWS: उल्लेखनीय है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन ने जांच समिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने के बाद तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। साथ ही विभागीय जांच के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिस पर शासन ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से राहत! लेकिन…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक...

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में मौसम ने...

M.P News : भोपाल में आधी रात खुला विधानसभा सचिवालय, सियासी पारा चढ़ा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भव्य भस्म आरती, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories