Saturday, February 14, 2026
25.1 C
Raipur

CG NEWS : 1500 रुपये के विवाद में साले की हत्या, जला-दफनाया शव, गोलहघाट हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

CG NEWS : कोरिया | कोरिया जिले के गोलहघाट क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह घटना 4 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे की है, जब 1500 रुपये के मामूली विवाद में जीजा खेलसाय गोंड (37 वर्ष) ने अपने साले टेकराम राम गोंड (25 वर्ष) की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से मृतक के शव को अपने बाड़ी के पीछे ले जाकर जलाया। इसके बाद मृतक के कपड़े भी जला दिए गए और शव को वहीं गाड़ दिया गया। जब पुलिस की गतिविधियां बढ़ीं तो आरोपी ने शव को घर के पीछे स्थित खाई में फेंक दिया।

CG NEWS : यह गांव कोरिया और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित है, जबकि घटनास्थल सूरजपुर जिले के चोरकी पानी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जांच के दौरान घटनास्थल पर मिली एक चप्पल ने पूरे मामले की कड़ी खोल दी। मृतक के छोटे भांजे ने चप्पल को अपने मामा की बताते हुए पहचान की, जबकि मृतक की बहन शुरू में सच्चाई बताने से बचती रही।

CG NEWS : पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान मृतक की बहन टूट गई और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जबड़ा सहित शव के 13 टुकड़ों में हड्डियां बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी खेलसाय गोंड पूर्व में भी जेल जा चुका है। मामले के खुलासे में फोरेंसिक एक्सपर्ट, एसडीपीओ, टीआई सहित पुलिस टीम की कड़ी मेहनत रही, जिसके चलते इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश हो सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds